नेपाल के नए नक्शे पर भारतीय आर्मी चीफ जनरल का बयान कहा, हमारे संबंध मजबूत हैं

भीषण गर्मी में कवर्धा वनमंडल अंतर्गत के क्षेत्रों में कर रहे आग पर नियंत्रण गेहूं खरीद में चार जिलों में अब होगी छापामारी कल से शुरू होगा प्रत्याशियों का नामांकन रांची लोकसभा सीट कांग्रेस प्रत्याशी यश्विनी सहाय नामांकन हमीरपुर में प्रेक्षक ने किया स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल इस्कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन टोंक : नेशनल हाईवे 52 पर सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल तीसरे चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना श्रीगंगानगर : वेश्यावृति के अड्डे का पर्दाफाश,11 लोगो को किया गिरफ्तार आज का राशिफल महाराष्ट्र में मुंबई सीमा शुल्क अधिकारियों ने जब्त किया 12.74 किलोग्राम सोना रंगोली बनाकर मतदान के लिए किया जागरूक सहरसा में आयोजित हुआ स्वीप जागरूकता अभियान उदयपुर : भामाशाहों की मदद लेकर स्मार्ट टीवी लगाकर स्मार्ट क्लास रूम तेजस्वी पहुंचे उदाकिशुनगंज विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री के साथ की राष्ट्रपति की अगवानी उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग युद्धस्तर पर जुटा The Great Indian Kapil Show: खत्म हुई कपिल शर्मा के शो के पहले सीजन की शूटिंग परीक्षा परिणामों के मद्देनजर विद्यार्थियों को तनावमुक्त करने विभिन्न जिलों में कार्यशाला का आयोजन विशेष पिछड़ी जनजाति के बैगा मतदाताओं को वोट डालने कलेक्टर ने दिया नेवता

नेपाल के नए नक्शे पर भारतीय आर्मी चीफ जनरल का बयान कहा, हमारे संबंध मजबूत हैं

Deepak Chauhan 13-06-2020 14:28:25

नेपाल के निचले सदन में देश के एक नए राजनीतिक मानचित्र (जिसमें भारतीय क्षेत्र शामिल हैं) पर वोटिंग से कुछ घंटे पहले, सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवाणे ने शनिवार को कहा कि नेपाल के साथ हमारे बहुत मजबूत संबंध हैं। हमारे पास भौगोलिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, धार्मिक संबंध हैं। हमारे पास बहुत मजबूत पीपुल-टू-पीपुल कनेक्टश्न हैं। उनके साथ हमारा संबंध हमेशा मजबूत रहा है और भविष्य में भी मजबूत रहेगा। अधिकारियों ने कहा कि जनरल नरवाणे की टिप्पणी नेपाल के अपने क्षेत्र का विस्तार करने के प्रयास पर भारत के रुख को दिखाती है।

पीएम ओली संविधान संशोधन बिल दे सकते हैं। ये शनिवार दोपहर को संसद के निचले सदन की विशेष बैठक में देश के नए नक्शे को अंतिम रूप देने के लिए आखिरी औपचारिक होगी। कूटनीतिक सूत्रों ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि इस बिल के शाम को  संभवतः शाम 5.30 बजे के आसपास पास होने की उम्मीद है। इस सप्ताह के शुरू में संसद में बिल के लिए तब समर्थन दिखाई दिया, जब 83 सांसदों ने नेपाल के राष्ट्रीय प्रतीक में नए नक्शे को शामिल करने के लिए कानून पर चर्चा की। कानून निर्माताओं को संविधान संशोधन विधेयक
में संशोधन करने के लिए 72 घंटे दिए गए थे। 72 घंटे की अवधि शुक्रवार शाम को समाप्त हुई।

बिल को वोट देने के लिए अगले वर्किंग डे की प्रतीक्षा करने के बजाय, पीएम ओली ने संसद में शनिवार को विशेष बैठक आयोजित करने का अनुरोध किया। हालांकि एक कानूनविद्  ने नए नक्शे का विरोध किया था लेकिन स्थानीय मीडिया में ऐसी रिपोर्टें हैं कि वोट वापस लेने के लिए उनपर दबाव डाला जा रहा है।

भारत और नेपाल में सीमा विवाद के कारण रिश्ते तनावपूर्ण हैं। आठ मई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिपूलेख से धारचूला तक बनाई गई सड़क का उद्घाटन किया था। इसके बाद नेपाल ने लिपुलेख को अपना हिस्सा बताते हुए विरोध किया था। 18 मई को नेपाल ने नया नक्शा जारी किया। इसमें भारत के तीन इलाके लिपुलेख, लिम्पियाधुरा और कालापानी को अपना हिस्सा बताया। सीमा विवाद के बीच शुक्रवार को बिहार के जानकीनगर बॉर्डर पर नेपाल की तरफ से फायरिंग हुई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। तीन घायल हुए। दो लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। जानकीनगर बिहार के सीतामढ़ी जिले में आता है। यहां भारत का सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) तैनात है।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :